फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली से पहले आएगी 2700 मीट्रिक टन डीएपी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में डीएपी की रैक दिवाली से पूर्व आ जाएगी। 2700 मीट्रिक टन की रैक आने के बाद जिले के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जिले में आलू, गेहूं और सरसों की फसल की बुवाई का काम चल रहा है। इस कारण डीएपी की डिमांड बढ़ गई है। साधन सहकारी समितियों पर डीएपी नहीं होने के कारण किसान बाजार से महंगी दर पर डीएपी खरीदने को मजबूर हैं। विगत दिनों डीएम ने उर्वरक के थोक विक्रेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्हें किसानों को निर्धारित दर पर डीएपी की बिक्री करने की हिदायत दी थी लेकिन अधिकांश निजी उर्वरक विक्रेता लाभ उठाने में जुटे हैं। ऐसे में शासन से डीएपी की मांग की गई थी।
अब बताया जा रहा है कि दिवाली से पूर्व 2700 मीट्रिक टन डीएपी जिले को मिल जाएगी। सहायक निबंधक सहाकारिता विवेक यादव ने कहा कि जिले के लिए 2700 मीट्रिक टन डीएपी की रैक दिवाली से पूर्व सोमवार या मंगलवार तक आने की उम्मीद है। रैक के आने के साथ दो रैक और जिले के लिए लगी है। इतनी खाद आने के साथ जिले में डीएपी की किल्लत खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दतावली में कराया गया डीएपी वितरण
फिरोजाबाद। सहकारी समिति कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष एवं जाफराबाद समिति के सचिव अखिलेश यादव एवं करनपुर समिति के सचिव सर्वेश कुमार की देखरेख में शनिवार को साधन सहकारी समिति दतावली पर डीएपी का वितरण कराया गया। इस दौरान किसानों की लंबी कतार लगी रही। बता दें कि विगत दिनों साधन सहकारी समिति दतावली पर 350 बोरी में से 119 बोरी का वितरण सचिव द्वारा अपने चहेतों को करने पर हंगामा हो गया था। इसके बाद सहकारी समिति, दतावली पर डीएपी वितरण के दौरान काफी सतर्कता बरती गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें