श्रीक्षेत्र बजाजा कमेटी ज्ञात-अज्ञात 2526 मृतकों की अस्थियों का गंगा में विसर्जन 25 अगस्त को सोरों घाट पर करेगी। सर्वधर्म प्रार्थना सभा होगी। पुलिस गारद सलामी भी देगी। इसमें सामाजिक संगठन भी शामिल होंगे।
सोमवार को ताजगंज मोक्षधाम के सत्संग भवन में संयोजक संजीव गुप्ता और मनोज शर्मा ने मीडिया को बताया कि 23 अगस्त को सुबह आत्मा की शांति के लिए हवन और शाम को सुंदरकांड का पाठ होगा। 24 को अस्थियों को मुक्ति रथ में रखा जाएगा और धर्मगुरु प्रार्थना करेंगे। अगले दिन विसर्जन के लिए रथ रवाना होगा।
अध्यक्ष अनिल जिंदल और महामंत्री राजीव अग्रवाल ने बताया कि 1997 में प्रकल्प शुरू किया था। हर तीन साल बाद अस्थियों को गंगा में विसर्जित करते हैं। इस बार ये नौवीं यात्रा है। इस दौरान उपाध्यक्ष विष्णु गर्ग, कोषाध्यक्ष ताराचंद गोयल, सुरेश चंद गोयल, ओम टंडन, कृष्ण मुरारी, मुकेश अग्रवाल, राजीव पोद्दार, संजय मित्तल, विजय अग्रवाल, संजय गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, रितेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।