फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइव स्टार होटल के मालिक पर एक साथ 25 मुकदमे, जानिए क्या लगे हैं आरोप

Mon, 30 Sep 2019 11:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित होटल रमाडा प्लाजा के मालिक नंद किशोर मंगरानी के खिलाफ कोर्ट में एक साथ 25 वाद दायर किए गए हैं। सभी में उधार ली रकम वापस न करने का आरोप है। वाद एनआई एक्ट में है। रकम के बदले इन लोगों को जो चेक दिए गए थे, वे बैंक में डिसऑनर हो गए। ये चेक 45 हजार से साढ़े पांच लाख तक के हैं।
विज्ञापन


मंगरानी कमला नगर डी ब्लॉक के रहने वाले हैं। पीड़ित लोग भी इसी कॉलोनी के हैं। उनकी रीयल एस्टेट कंपनी नंद किशोर डेवलपर्स भी है। हरीश कुमार ने 13, गौतम कांगिया ने नौ और रेनू कांगिया ने तीन केस दर्ज कराए हैं। 

कोर्ट में इनकी पैरवी करने वाले अधिवक्ता तपन कुमार वर्मा ने बताया कि पीड़ित लोग पहले पुलिस के पास गए। जब पुलिस ने नहीं सुनी तो कोर्ट की शरण ली। इन लोगों से रकम पांच साल पहले ली गई थी लेकिन अब तक वापस नहीं की। लोगों का कहना है कि नंद किशोर मंगरानी घर पर मिल नहीं रहे। फोन स्विच ऑफ रखते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें