फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय की छात्रा की मौत का मामला, छात्र-छात्राओं से पूछताछ जारी

विज्ञापन
शहर में कैंडल मार्च निकालते बाल्मीकि समाज के लोग - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी में रविवार को वाल्मीकि समाज के लोगों ने कैंडल मार्च निकाल कर फतेहपुर सीकरी में हुई समाज के युवक युवती मौत पर शोक व्यक्त किया। कैंडल मार्च आगरा रोड वाल्मीकि पुलिया से शुरू होकर शहीद पार्क नगर पालिका पर जाकर समाप्त हुआ।
विज्ञापन


यहां मृत आत्माओं की शांति और हत्या करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। मार्च के दौरान समाज के युवक युवतियां व अन्य लोग मौजूद रहे। इधर, इधर जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा की मौत के मामले में जांच कर रही टीम ने रविवार को भी छात्र-छात्राओं से पूछताछ की। टीम की ओर से जांच के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी जा रही है।

सूत्रों की माने तो सभी छात्र-छात्राओं से अलग-अलग की गई पूछताछ में घटना से जुड़ीं कई अहम जानकारियां टीम के हाथ लगीं हैं। एसटीएफ कैंपस के आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है। विद्यालय के शिक्षक व अन्य स्टाफ से भी पूछताछ की गई।
विज्ञापन


एसटीएफ ने एक बार फिर से क्राइम सीन का बारीकी से निरीक्षण किया, वहीं घटना के बाद हुई सारी गतिविधि की भी गहनता से पड़ताल की। एसटीएफ सोमवार आज छात्रा के परिजनों से भी मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें