फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ क्विंटल मिलावटी दूध फिंकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कासगंज। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने ग्राम गढ़का में दूध का टैंकर चैक किया। दूध में मिलावट होने की संभावना पर नमूना लेकर दूध को फिंकवा दिया। वहीं गंजडुडवारा में मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने ग्राम गढ़का में दूध लेकर जाते टैंकर को रोक लिया। टैंकर पटियाली के ग्राम बहोरा से कासगंज लाया जा रहा था। भौतिक परीक्षण मे दूध मिलावटी होने की संभावना पर टैंकर से दूध का नमूना संग्रहित किया गया। टैंकर पर अलग से कैनों मे रखे लगभग डेढ़ क्विंटल दूध को दूसरा नमूना संग्रहीत किया गया। दूध को मानव उपयोगी न मानते हुए टीम ने इसे नाली में फिंकवा दिया। वहीं गंजडुंडवारा में सहावर रोड पर तीन मिठाई की दुकान पर निरीक्षण के दौरान खराब मिठाइयां मिलीं। इन्हें खाद्य विभाग की टीम ने फिंकवा दिया गया। वहीं कई धकेलों पर बेचे जा रहे सड़े फल भी फिंकवा दिए। इस दौरान टीम में अभिहित अधिकारी नादिर अली, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार द्विवेदी, एफएसओ विजय प्रकाश व सुभाष चन्द्र सोनकर व अलीगढ मंडल सचल दल से अरविंद कुमार भी टीम मे शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें