फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदियों के सामान में मिली बीड़ी और तंबाकू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कासगंज। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भारत सिंह यादव ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी बैरकों में बंदियों का सामान भी देखा गया। सामान में बीड़ी और तंबाकू मिली। अस्पताल में इलाज करा रहे बंदियों से भी चिकित्सा व्यवस्था के बारे में पूछा।

निरीक्षण के दौरान बंदियों के बैरक में पॉलिथीन में रखी खाद्य सामग्री को लेकर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आपत्ति जताई। उन्होंने जेल अधीक्षक से कहा कि पॉलिथीन का प्रयोग प्रतिबंधित है। इसका प्रयोग नहीं होना चाहिए। इस पर अंकुश लगाया जाए। बंदियों के सामान से बीड़ी, तंबाकू के पैकेट, माचिस आदि सामग्री भी मिली। इस पर उन्होंने जेल अधीक्षक को चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल अस्पताल में बंदियों का चार्ट नहीं लगा था। इस संबंध में जेल चिकित्सक से पूछा गया तो वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने जेल अधीक्षक को व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। इस दौरान न्यायिककर्मी पुष्पेंद्र पाठक, अवधेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें