फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति बप्पा मोरया अगली बरस तू जल्दी आ...

विज्ञापन
गणपति बप्पा मोरया अगली बरस तू जल्दी आ... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोरों (कासगंज)। तीर्थनगरी में गणपति विसर्जन यात्रा धूमधाम से निकाली गई। नगर में गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकालने के बाद कछला गंगा घाट पर गणपति की प्रतिमा का विजर्सन किया गया। सराफा एसोसिएशन के नगर अध्यक्ष योगेश सेानी के यहां गणेश चतुर्थी को विराजे गणपति का पूजन अर्जन एवं आरती की गई।
विज्ञापन


समाज बंधुओं ने गाइये गणपति जग वंदन, शंकर सुुुवन भवानी के नंदन आदि भजनों का गायन किया गया। भजन व कीर्तन पूरी रात्रि चलते रहे। सुुबह भव्य गणेश विसर्जन शोभायात्रा का नगर में भ्रमण कराया गया। जिसमें भक्त भक्ति गीतों पर नृत्य करते एव गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे। सोमेश्वर मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा ने बदरिया, चंदनचैक, कटरा बाजार, रामसिंहपुुरा, कछला गेट पर भ्रमण किया और इसके बाद कछला घाट को रवाना हो गई।

शोभायात्रा में शामिल भक्त बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ गाते हुए चल रहे थे। हर कोई भगवान गणेश की भक्ति में डूबा हुआ था। माहौल भक्ति मय बना हुआ था। इस अवसर पर रवि पवार, अनुुुुज कमार, रत्नेश, चमन वर्मा, अतुुल वर्मा, अनुग्रह, सौरव, अणी कमार, शिवम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें