एटा। एमएसटी घोटाला में एटा डिपो के अधिकारियों की गर्दन फंस गई हैं। एआरएम सहित छह को तलब किया गया है। मंडलीय कार्यालय से हुई जांच में पकड़ में आए जिम्मेदारों को नोटिस जारी किया गया है। पूरे मामले में ट्राईमैक्स की भी अहम भूमिका रहीं है। इसके दागबाज कर्मचारियों को भी बख्शा नहीं जाएगा। घोटाले में शामिल सभी की जांच रिपोर्ट शासन को भी भेजी गई है।
एटा डिपो में बड़े पैमाने पर एमएसटी घोटाला हुआ। इसकी जांच पिछले दिनों मंडलीय वित्तीय अधिकारियों द्वारा की गई थी। जांच के दौरान अधिकारी अपने साथ कुछ दस्तावेज भी ले गए थे। गहन जांच करने के बाद एटा डिपो के एआरएम सहित छह को घोटाले में संलिप्त पाया गया। अब इन सभी अधिकारियों को नोटिस जारी किए गए है।
जांच अधिकारियों की पकड़ में आए घोटालेबाजों के खिलाफ कार्रवाई होना तय है। घोटाले में ट्राईमैक्स कंपनी की अहम भूमिका रही है। कंपनी के लोगों ने ही घोटाला कराने के रास्ते बताए थे। ऐसे में ट्राईमैक्स कंपनी को ब्लैक लिस्टेड करने की कार्रवाई के लिए शासन को लिखा गया है। बता दें कि कंपनी के टीम लीडर राशिद परवेज 1.36 लाख रुपये घोटाले के जमा भी करा दिए है।
इन लोगों को किया गया है शामिल
एआरएम, कैशियर, एकाउंटेंट और एसएसआई सहित छह लोगों को तलब किया गया है। इसके साथ ही शासन को कानूनी कार्रवाई करने के लिए लिखा गया है। मामले में चार्जशीट भी बहुत जल्द लगाने की बात कही गई है।
एटा डिपो में एमएसटी घोटाला संगीन मामला है। इसकी निष्पक्ष जांच हुई हैं। जांच में एआरएम, कैशियर, एकाउंटेंट और एसएसआई व ट्राईमैक्स कंपनी के अधिकारी सहित छह लोग शामिल हैं। सभी को नोटिस भेजा गया है। साथ ही कानूनी कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी गई है।
यूपी सिंह, सीनियर वित्त अधिकारी, मंडलीय कार्यालय अलीगढ़