फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में पेश नहीं हो सके जवाहरबाग कांड के आरोपी

विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
मथुरा। बहुचर्चित जवाहर बाग प्रकरण के आरोपी सोमवार को कोर्ट में हाजिर नहीं हो सके। उन्हें एसीजेएम प्रथम की कोर्ट में कई मामलों में पेश होना था।
विज्ञापन


सोमवार को एसीजेएम प्रथम के जज कंचन की कोर्ट में जवाहर बाग प्रकरण में आगरा, अलीगढ़ और मथुरा सहित अन्य स्थानों से करीब 90 आरोपियों को कोर्ट में पेश होना था। प्रदेश भर में निकाय चुनावों के चलते पुलिस चुनावों में व्यस्त हैं। इसके चलते सोमवार को सिर्फ एक आरोपी कानपुर जेल से राकेश बाबू गुप्ता ही कोर्ट में हाजिर हो सके।
विज्ञापन


इसके अलावा आगरा जेल में 11, अलीगढ़ जेल में छह आरोपी बंद हैं। इसके अलावा गाजीपुर जेल में प्रेम चंद, फतेहपुर जेल में चंदन बोस, सुल्तानपुर जेल में अनूप सरदार और नैनी जेल में हरनाथ बंद हैं। आरोपी पक्ष के अधिवक्ता एल के गौतम ने बताया कि अब 11 दिसंबर को सुनवाई होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें