फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुराः ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त में दिनदहाड़े 21 लाख की लूट से मचा हड़कंप

Wed, 13 May 2020 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

बाइक पर सवार होकर आए थे नकाबपोश बदमाश
21 लाख,17 हजार, 400 रुपये लूट कर ले गए
विज्ञापन
लूट की वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त की दामोदरपुरा शाखा में मंगलवार को दिनदहाड़े नकाबपोश चार बदमाश तमंचे के बल पर 21 लाख रुपये लूट ले गए। बदमाश बैंक में मौजूद चार कर्मचारियों के मोबाइल छीनकर उन्हें बाथरूम में बंद करके भाग निकले। घटना की जानकारी पर पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मौके पर पहुंच गए। जिलेभर में पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।  
विज्ञापन


दामोदरपुरा स्थित ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त में मंगलवार दोपहर करीब 2.35 बजे लंच के बाद जैसे ही बैंककर्मियों ने गेट का चैनल खोला, तभी चार बदमाश बैंक में घुस गए। सबके मुंह पर कपड़े बंधे हुए थे।

ये भी पढ़ें: लॉकडाउन तोड़ने वालों को पुलिस ने दी कड़ी सजा, कई वाहनों के चालान भी काटे
विज्ञापन


कैशियर सृष्टि सक्सेना के पास जाकर बदमाशों ने तमंचा निकाला और अन्य कर्मचारियों पर भी तमंचे तान दिए। बदमाशों ने कर्मचारियों को धमकी दी और कैशियर को साथ लेकर सारा कैश इकट्ठा किया। सभी कर्मचारियों के मोबाइल फोन छीनने के बाद उन्हें बाथरूम में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाश कैश लेकर मोटरसाइकिलों से भाग निकले।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने किसी तरह बैंक मैनेजर को फोन किया और पुलिस को सूचना दी। मैनेजर प्रभात कुमार ने बताया कि वह किसी काम से एक अन्य शाखा में गए थे। सूचना पर उन्होंने वारदात की जानकारी पुलिस को दी।

इसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष सदर सत्यपाल सहित क्षेत्राधिकारी शहर आलोक दुबे, पुलिस अधीक्षक शहर अशोक मीणा मौके पर पहुंच गए।

बाद में एसएसपी गौरव ग्रोवर और आईजी ए. सतीश गणेश ने भी मौका मुआयना किया। एसएसपी ने बताया कि चार बदमाश बैंक से 21 लाख, 17 हजार, 400 रुपये लूट कर ले गए हैं। पुलिस बैंक और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें