फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह में हुए खर्च का कर्जा उतारने को किया था मासूम का अपहरण, दंपती सहित तीन गिरफ्तार

Tue, 12 May 2020 08:40 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

पुलिस टीम को 50 हजार रुपये इनाम की घोषणा 
पत्नी ने चप्पल के नीचे रखी थी फिरौती की पर्ची 
विज्ञापन
मासूम गोलू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में चार दिन पहले राया की परशुराम कॉलोनी से लेखपाल के तीन वर्षीय पुत्र का अपहरण पड़ोसी दंपती ने प्रेम विवाह के बाद हुए कर्ज को उतारने के लिए किया था। अपहरण तब किया जब मासूम बच्चा पड़ोसी दंपती के घर खेलने के लिए गया था। पुलिस का दबाव बढ़ने पर दंपती ने बालक को अगले दिन ही सड़क पर छुड़वा दिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने दंपती सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि एक रिश्तेदार फरार है। वारदात आठ मई को हुई थी। परशुराम कॉलोनी निवासी लेखपाल राजेंद्र का तीन वर्षीय पुत्र युवान उर्फ गोलू अचानक लापता हो गया, उसकी चप्पलों के नीचे 20 लाख रुपये की फिरौती की पर्ची रखी मिली।


ये भी पढ़ें: मथुराः ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त में दिनदहाड़े 21 लाख की लूट से मचा हड़कंप
विज्ञापन


पुलिस ने दबाव बढ़ाया तो अगले दिन गोलू सड़क पर गांव तंबका के निकट घूमता मिला। पुलिस ने छानबीन की तो लेखपाल के पड़ोसी अमित पुत्र राजेंद्र मूल निवासी नगला टोंटा हाथरस और उसकी पत्नी मधु पर शक गया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपने सगे भाई और मामा के लड़ने साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। 

मथुरा पुलिस की गिरफ्त में तीन साल के मासूम के अपहरण के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
एसपी देहात श्रीश चंद ने बताया कि अमित व मधु ने प्रेम विवाह किया था, उसके बाद उस पर करीब पांच लाख रुपये का कर्ज हो गया। इस कर्ज का उतारने के लिए उसने अपहरण की साजिश रची थी। पुलिस का दबाव बढ़ा तो उन्होंने बालक को छोड़ दिया। पुलिस ने अमित, मधु, अमित के मामा का बेटा विशाल पुत्र हिम्मत सिंह निवासी तिरवाया थाना राया को गिरफ्तार कर लिया।

अमित का भाई वीनू निवासी नगला टोंटा हाथरस अभी फरार है। एसएसपी गौरव ग्रोवर ने एसपी देहात श्रीश चंद्र, सीओ विनय चौहान, थानाध्यक्ष
सूरजप्रकाश शर्मा और स्वॉट व सर्विलांस टीम को 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।

ऐसे हुआ युवान उर्फ गोलू का अपहरण
युवान अपनी दो बहनों के साथ पड़ोसी अमित के घर रोजाना खेलने जाता था। वारदात के दिन सुबह करीब 11 बजे भी वह उसके घर खेलने को गया। बहनें अंदर लूडो आदि खेलती रहीं और योजना के मुताबिक मधु ने युवान को अपने पति अमित के साथ मैजिक में बैठा दिया और कहा कि अंकल तुम्हें घुमाने ले जा रहे हैं। अमित युवान को कच्चे रास्ते से होता हुआ छोटे भाई वीनू के पास नगला टोंटा हाथरस में ले गया। वीनू को कहकर आया कि जब वह मामा के लड़के विशाल को फोन करेगा तब ही बच्चे को छोड़ना। 

मधु की हरकत से पुलिस को हुआ शक
फिरौती की जो पर्ची मधु ने युवान की चप्पल में लपेटी थी, वह युवान की मां के चप्पल उठाते समय उड़ गई। जिसे बाद में मधु ने ही मां को थमाया। जब पूछताछ हुई कि फिरौती की पर्ची किसने दी तो मधु इनकार करने लगी जबकि युवान की मां का कहना था यह पर्ची मधु ने ही उसे दी थी। 

अमित की शादी के बाद से ही होने लगा था कर्ज
अमित पर करीब पांच लाख रुपये का कर्ज है। उसने मधु से 2015 में प्रेम विवाह किया था। तब उसने खुद को बहुत पैसे वाला बताया था। जबकि वह टेंट की सिलाई करता था और मैजिक चलाता था। धीरे-धीरे उस पर पांच लाख का कर्जा हो गया। अमित ने दो माह पहले ही परशुराम कॉलोनी में रामबाबू का मकाम किराए पर लिया था। इससे पहले वह भोलेश्वर कॉलोनी में रहता था। 
 
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन का होगा सम्मान
मासूम की सकुशल वापसी और अपहरण के आरोपियों को पकड़े जाने से क्षेत्रीय लोग खुश हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन के सम्मान की घोषणा की है। पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा ने कहा कि एसएसपी गौरव ग्रोवर की कार्यशैली से मासूम की सकुशल वापसी और आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। क्षेत्रीय लोग पुलिस प्रशासन का सम्मान करेंगे।
 
एक साल का बालक भी जाएगा जेल 
मैजिक चालक अमित ने महाराष्ट्र की मधु से गोवर्धन की परिक्रमा में मुलाकात के बाद प्रेम विवाह किया था। मधु पर एक साल का बेटा भी है, वह भी उसके साथ जेल जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें