फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी प्रतिमा के समक्ष उपवास पर बैठेंगी हेमामालिनी

विज्ञापन
Hema Malini - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। सांसद हेमामालिनी गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विकास बाजार स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष उपवास पर बैठेंगी। इसके माध्यम से गुजरे सत्र में संसद के दोनों सदनों में रहे गतिरोध पर विपक्ष की कार्यशैली पर विरोध जताया जाएग्रा।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह का कहना है कि विपक्ष द्वारा इस बार संसद के दोनों सदनों में गतिरोध की स्थिति उत्पन्न करने के कारण देशहित में लाए गए प्रस्ताव, बिल पास नहीं हो सके। राजनीतिक दुर्भावना से विपक्ष द्वारा सदन न चलने देने के विरोध में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशव्यापी ’उपवास कार्यक्रम’ रहेगा। जिला भाजपा द्वारा सुबह 10:30 बजे विकास बाजार स्थित ’गांधी प्रतिमा’ के समक्ष एक दिवसीय उपवास का कार्यक्रम रखा गया है।

उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से विपक्ष के जनविरोधी कार्यों को जनता के बीच लाया जाएगा। उपवास कार्यक्रम में सांसद हेमामालिनी सहित पार्टी कार्यकर्ता और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें