फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में मकान की दीवार से टकराया ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरनाहल। गांव एहमासन नगर में शुक्रवार रात को कोहरे में एक ट्रक मकान की दीवार से जा टकराया। तेज धमाके से आसपास के लोग जाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस शराबी परिचालक को गिरफ्तार कर थाने ले गई।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव एहमासन नगर निवासी दीपू सिंह ट्रक चालक है। वहीं बीटू ट्रक पर खलासी है। शुक्रवार को दोनों फिरोजाबाद निवासी बहन के घर गए थे। वहां दोनों ने शराब पी। शराब नशे में बीटू चालक दीपू को वहीं छोड़कर ट्रक लेकर भाग निकला। लूट की सूचना मिलने के बाद फिरोजाबाद पुलिस चालक को थाने में ले गई। इस बीच खलासी रात करीब 11 बजे एहमासन नगर में दाखिल हुआ। अधिक नशा होने व तेज कोहरे के चलते वह गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा।

ट्रक गांव निवासी मंशाराम के घर की दीवार से टकराया। तेज धमाके की आवाज सुनकर घर में सो रहे मंशाराम, पत्नी गीता, पुत्र रीतेश जाग गए। साथ ही आसपास के लोग भी जाग गए। हालांकि हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ। मकान की दीवार में दरार पड़ गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस खलासी को पकड़ कर थाने में ले गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें