फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुतला छीनने पर पुलिस से भिड़ीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

विज्ञापन
पुतला छीनती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद। करीब दो माह से मांगों को लेकर आंदोलन कर रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के तेवर सोमवार को उग्र हो गए। डीपीओ कार्यालय का घेराव और पुतला दहन पर अड़ी कार्यकर्ताओं और पुलिस में कई बार टकराव हुआ। पुतला छीनने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुलिसकर्मियों से भिड़ गईं।
विज्ञापन


इस दौरान जमकर धक्कामुक्की हुई और नौबत हाथापाई तक आ गई। महिला थाना प्रभारी के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की काफी नोकझोंक हुई और खींचतान तक हो गई। पुतला छीन लेने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय के पास पडे़ घास-फूंस के ढेर में आग लगाकर गुस्सा उतारा।
सोमवार को प्रदेश सरकार और डीपीओ का पुतला दहन करने हाईवे की ओर चलीं कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों में जमकर छीनाझपटी हुई।

खींचतान और हाथापाई जैसी स्थिति से अफरातफरी की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद नगर मजिस्ट्रेट शीतला प्रसाद यादव एवं सीओ सदर डॉ. धर्मेंद्र यादव ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को समझाबुझा कर पुतला दहन नहीं करने पर राजी किया। आंदोलन कर रही कार्यकर्ताओं ने पुतला के साथ विकास भवन से सीएमओ कार्यालय तक भ्रमण कर शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने नगर मजिस्ट्रेट शीतला प्रसाद को डीएम के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में स्थानीय जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में व्याप्त कई प्रकार की अनियमिताओं और भ्रष्टाचार के प्रकरणों की जांच कराने व दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, जिलाध्यक्ष आशमां कुलश्रेष्ठ, ममता, उर्मिलादेवी, मंजूदेवी, शीलादेवी, प्रेमकुमारी, रामादेवी, दीपिका चौहान मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें