फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंक्शन पर लावारिस बैग से मच गया हड़कंप

विज्ञापन
डैमो - फोटो : डैमो
विज्ञापन
मथुरा। रेलवे जंक्शन पर स्टील की बेंच पर रखे लावारिस बैग से हड़कंप मच गया। बैग के संबंध में कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। बाद में बैग को जीआरपी ने बरामद कर लिया। बैग में खिलौने भरे थे।
विज्ञापन


दोपहर 12:30 बजे नई दिल्ली से झांसी जा रही ताज एक्सप्रेस मथुरा जंक्शन पर रुकी। एक यात्री पानी पीने के लिए उतरा और बैग को निकट की बेंच पर रख दिया और पानी की बोतल निकालकर पानी भरने लगा, तभी ट्रेन चल दी। जल्दी में यात्री का बैग छूट गया। लावारिस बैग देखकर यात्रियों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर जीआरपी प्रभारी गौरव सक्सेना पहुंच गए और बैग को कब्जे में ले लिया। खोल कर देखा तो उसमें खिलौने भरे थे।

बैग में मिले कागजात में लिखे फोन नंबर के आधार पर जीआरपी ने विकास शिवहरे निवासी लश्कर ग्वालियर को फोन कर सूचना दी। विकास आगरा से वापस मथुरा जंक्शन आए और बैग लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें