फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का श्राद्ध करने पर 30 पर मुकदमा

विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
एटा। बिजली समस्या को लेकर किसान यूनियन पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री का श्राद्ध कार्यक्रम करने पर थाना प्रभारी अवागढ़ ने तीस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

अवागढ़ क्षेत्र में बिजली कटौली, फाल्ट, जर्जर तारों के टूटने आदि जैसी समस्याओं को लेकर किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने अनशन किया। जानकारी के बाद भी किसानों से मिलने कोई बिजली और प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा। इससे आहत किसान यूनियन के लोगों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की तस्वीर रखकर माल्यार्पण कर श्राद्ध कार्यक्रम किया। इसकी जानकारी भाजपा के लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दी। हरकत में आए उच्चाधिकारियों ने थाना अवागढ़ प्रभारी केके मिश्रा को श्राद्ध करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। इस पर थाना प्रभारी अवागढ़ ने किसान यूनियन के पवन ठाकुर सहित तीस लोगों के खिलाफ विद्युत उपकेंद्र में लोगाें को एकत्रित कर मुख्यमंत्री का श्राद्ध करने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें