फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पथराव और फायरिंग से अफरा-तफरी, तीन घायल

विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : demo
विज्ञापन
फरह (मथुरा) । थाना क्षेत्र के व्यापारियान में शुक्रवार की रात 10:30 बजे नजूल की जमीन को लेकर दो पक्षों में भिडंत हो गई। दोनों ओर से पथराव और फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। काफी देर तक चले पत्थर और फायरिंग होती रही। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख दोनों पक्षों के लोग भाग खड़े हुए। मामले में 12 नामजद और 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट हुई है। तीन जेल भेजे गए हैं। तीन घायल भी हुए हैं।
विज्ञापन


देर रात दो पक्षों के इस टकराव में हनीफ उर्फ हन्नो एवं दूसरे पक्ष के इमरान और गूंगा घायल हो गए। फरह पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है। हन्नो की तरफ से चार नामजद एवं 15 अज्ञातों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया गया है, वहीं इमरान की तरफ से आठ नामजद एवं 25 अज्ञातों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश भदौरिया ने बताया कि माहौल खराब करने वालों का बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही सभी सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें