फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बदल कर युवक के खाते से निकाले 20 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। मंगलवार को गांव लखौरा निवासी एक युवक जीटी रोड स्थित एक एटीएम से रुपये निकालने के लिए गया था। वहां किसी शातिर ने एटीएम बदल कर खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिए। जानकारी होने के बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव लखौरा निवासी शैलेश कुमार मंगलवार की सुबह जीटी रोड पर लगे एक एटीएम से रुपये निकालने के लिए गया था। एटीएम में अंदर पहुंचने के बाद जब उसने कार्ड मशीन में डाला। तभी पीछे खड़े युवक ने किसी तरह से उसका एटीएम बदल लिया। जब तक उसे पता चला और उसने शोर मचाया तब तक शातिर भाग गया। कुछ ही देर में उसके मोबाइल पर खाते से 20 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। युवक ने तुरंत बैंक जाकर एटीएम कार्ड बंद कराया। पीड़ित ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें