फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चुनाव में कार्मिकों के लिए बनीं दवाओं की 20 हजार किट

Fri, 12 Apr 2024 10:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने भी तैयारी कर ली है। मतदान कार्मिकों के लिए फर्स्ट एड किट तैयार की गई हैं। इन किटों में पैरासिटामोल समेत आठ दवाएं हैं। साथ ही ओआरएस का पाउडर व बैंडेज भी रखे गए हैं।
विज्ञापन


जनपद में 4 विधानसभा क्षेत्र है। अलीगंज विधानसभा लोकसभा सीट फर्रुखाबाद में शामिल है। जबकि जलेसर आगरा लोकसभा में शामिल है। सदर और मारहरा विधानसभा क्षेत्र एटा लोकसभा में शामिल हैं। यहां 7 मई को एटा, मारहरा व जलेसर में मतदान होगा। जबकि 13 मई को अलीगंज में मतदान होना है। बड़ी संख्या में कार्मिक चुनाव में लगाए जाएंगे। मतदान के समय तक गर्मी भी चरम पर होगी।
ऐसे में चुनाव में लगे कार्मिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 20 हजार फर्स्ट एड किटें तैयार की गई हैं। जो पोलिंग पार्टियों को दी जाएंगी। सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया कि किटों में जुकाम, बुखार, सिर दर्द, पेट दर्द से लेकर उल्टी और एंटीबायोटिक दवाएं होंगी। चोट लगने पर लगाने के लिए क्रीम और बैंडेज भी किट में रखे गए हैं। वहीं गर्मी के मद्देनजर ओआरएस पाउडर भी रहेगा। यह किटें लालगढ़ी पीएचसी पर तैयार कराई गईं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें