नहीं रुक रहा घरेलू गैस का व्यावसायिक दुरुपयोग
माह में 1.01 लाख घरेलू सिलिंडर की खपत, कामर्शियल सिलिंडर मात्र 1120
होटल-हलवाइयों के यहां धड़ल्ले से चल रहे घरेलू सिलिंडर
अमर उजाला ब्यूरो
एटा। जिले में घरेलू सिलिंडर का दुरुपयोग नहीं रुक रहा। चेतावनी के बाद भी कारोबारी धड़ल्ले से सब्सिडी वाले सिलिंडर का प्रयोग कर रहे हैं। ऐसे में जहां गरीबों का पैसा अपात्रों की जेब में पहुंच रहा है। वहीं सरकार को लाखों रुपए राजस्व की चपत लग रही है।
घरेलू गैस दुरुपयोग के कानून जिले में बेअसर हैं। दावों के बाद भी यहां रियायती सिलिंडरों का जमकर व्यावसायिक प्रयोग हो रहा है। शादी विवाह से लेकर अन्य आयोजनों में जहां घरेलू सिलिंडर देखे जा सकते हैं। तो वहीं बाजारों में हलवाइयों आदि के यहां लगे लाल सिलिंडर प्रशासन की नजर में नहीं हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बीस लाख की आबादी वाले जिले में जहां प्रतवि माह एक लाख एक हजार से अधिक घरेलू सिलिंडर की खपत है। वहीं व्यावसायिक सिलिंडर्स की मांग मात्र 1120 ही है। इतनी कम मांग को विभाग भी अव्यवहारिक मान रहा है। बताते चलें कि जिले में दो लाख 63 हजार 504 गैस उपभोक्ता हैं।
--------------
गैस दुरुपयोग को लेकर गत चार माह में 17 घरेलू सिलिंडर जब्त कर चार अलग अलग मामलों में चार लोगों को आरोपी बनाकर प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई हैं। घचेलू गैस के दुरुपयोग की किसी भी सूचना पर कार्रवाई की जाती है।
---राजीव मिश्र, जिला पूर्ति अधिकारी
---विजय मिश्र