फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा बूथ अध्यक्ष के भाई की हत्या, शव रेलवे लाइन किनारे मिला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र में भाजपा बूथ अध्यक्ष अनिल शर्मा के भाई की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। हत्यारों ने गुप्तांग तक काट दिया। शव को रेलवे लाइन किनारे डाल दिया। शव रेलवे लाइन पर पड़ा देखकर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।


लेबर कालोनी निवासी भाजपा बूथ अध्यक्ष अनिल शर्मा के छोटे भाई दिलीप शर्मा (42) अपनी पत्नी आरती देवी, बेटी लक्ष्मीदेवी (7) के साथ रहते थे। चूड़ी कारखाने में काम करके परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। अनिल शर्मा ने बताया कि रविवार रात दस बजे खाना खाने के बाद टहलने की कहकर घर से चले गए थे। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर खोजबीन की।
विज्ञापन


रात करीब ढाई बजे तक खोजा लेकिन कोई पता नहीं चला। सुबह सात बजे करीब एक शव रेलवे की पश्चिमी केबिन के पास लहूलुहान अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर काफी भीड़ एकत्रित थी। लोगों ने देखा तो उसके शरीर पर चाकुओं से कई वार किए गए थे। उसके गुप्तांग के साथ हाथ की उंगली तक काट दिया था। दिलीप शर्मा की हत्या की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


सदर विधायक मनीष असीजा, भाजपा महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष लोकेश गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी पहुंच गए। एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह, सीओ सदर अजय सिंह चौहान, एसओ लाइनपार संजय सिंह ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ ही उसे पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें