फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूफी गायक कैलाश खेर पहुंचे अक्षय पात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


सूफी गायक कैलाश खेर पहुंचे अक्षय पात्र
पौधरोपण कर पर्यावरण के प्रति किया जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
वृंदावन (मथुरा)। प्रख्यात सूफी गायक कैलाश खेर मंगलवार को वृंदावन के अक्षयपात्र पहुंचे। जहां उन्होंने ठाकुर राधावृंदावन चंद्र महाराज के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया। इस दौरान वृंदावन में प्रकृति संरक्षण के उद्देश्य से अक्षय पात्र परिसर में ही उन्होंने पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन

कैलाश खेर ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण संपूर्ण विश्व के आराध्य हैं और उनकी लीलास्थली श्रीधाम वृंदावन को हरा-भरा रखने की जिम्मेदारी हम सबकी है। इस वृंदावन की पहचान यहां की हरितमा से ही है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की प्रेमभूमि में उनके जन्म दिवस पर आना सौभाग्य की बात है। वृंदावन में आज भी पग-पग पर भक्ति, अध्यात्म और धर्म का बसेरा है। इस पावन भूमि पर आकर सहज ही मन को शांति की प्राप्ति हो जाती है। अनंतवीर दास आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें