फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैडम जी! बंदरों से मुक्ति दिलवाओ, चीनी का कोटा भी बढ़वाओ

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सांसद हेमामालिनी ने रविवार को यमुना के प्राचीन घाटों को देखा। क्षेत्र की समस्या जानीं तो यहां सरकारी राशन ले रहीं मुस्लिम महिलाओं से बातें की। उनके बच्चे को गोद में उठा लिया और खिलाने लगीं।
विज्ञापन


तीन दिवसीय दौरे पर मथुरा आईं सांसद हेमामालिनी ने शहर भ्रमण किया। चमेलीदेवी बालिका विद्यालय के पीछे चक्र तीर्थ घाट, कृष्ण गंगा घाट और गऊ घाट का निरीक्षण किया। यहां स्थानीय लोगों से बातचीत की। लोगों ने यमुना के पुराने स्वरूप को इन प्राचीन घाटों तक यमुना का पानी लाने की मांग की। इसके लिए सुझाव भी दिए। यहां कुछ लोगों ने झूला पुल का प्रस्ताव भी दिया। इस दौरान सांसद ने होली महोत्सव का आयोजन यमुना किनारे पर न होने की टीस एक बार फिर जाहिर की। घाटों पर नाविकों से उनकी समस्याएं पूछीं।

यमुना मिशन के कार्यों को देखा। सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से राशन ले रही मुस्लिम महिलाओं से पूछा कि राशन मिलता है या नहीं। कोई समस्या तो नहीं आती है। एक बच्चे को गोद में उठा लिया और उसे खिलाने लगीं। महिलाओं ने बंदरों की समस्या को सांसद के समक्ष रखा।
विज्ञापन



इस दौरान सांसद के साथ भाजपा नेता प्रदीप गोस्वामी, पार्षद राजेश सिंह पिंटू, स्थानीय पार्षद मीरा मित्तल, मीरा अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र अग्रवाल, संजय गोविल, अनिल मालवीय, सूबेदार सिंह, मितुल पाठक, धर्मेंद्र सिंह, असित शंकर आदि मौजूद रहे।

इस दौरान ब्रजभूमि स्वच्छता अभियान की टीम के साथ सांसद ने स्वच्छ मेव जयते कार्यक्रम की शुरुआत की। अश्विन चौधरी, नवल, संतोष, पूजा, ओजस्वी, पीयूष, शिवा, प्रवीण, लाखन, मुकेश पीयूष सोनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें