फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने गांधी मूर्ति पर रोकी जागरण मंच की पदयात्रा

विज्ञापन
प्रशासन ने गांaधी मूर्ति पर रोकी जागरण मंच की पदयात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज। हिंदू साम्राज्य दिवस पर हिंदू जागरण मंच के पद यात्रा कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और पुलिस प्रशासन चौकन्ना रहा। प्रशासन ने प्रभु पार्क से गांधीमूर्ति तक पद यात्रा निकाली जाने की अनुमति दी। हालांकि जागरण मंच के कार्यकर्ता शहर में भ्रमण की मांग कर रहे थे। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के समझाने पर जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने गांधी मूर्ति तक ही शोभायात्रा निकालकर समापन कर दिया।
विज्ञापन

शहर में किसी तरह की अप्रिय स्थिति की आशंका के मद्देनजर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने पद यात्रा को पूरे शहर में भ्रमण नहीं करने दिया। नगर के सभी चौराहों और बाजारों पर बड़ी संख्या में पुलिसबल और पीएसी की तैनाती की गई। माल गोदाम चौराहे पर बैरीकेड लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया। कुछ कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा को पूरे शहर में भ्रमण कराने को तहसीलदार मजिस्ट्रेट एनराम और ब्रह्मानंद कठेरिया से बहस की, लेकिन नकार दिया गया। बताया गया कि पदयात्रा के लिए 15 दिन पहले अनुमति प्राप्त की गई थी, लेकिन बाद में प्रशासन ने ज्यादा भीड़ की आशंका को देखते हुए ह अनुमति निरस्त कर दी। डीएम एवं एसपी के निर्देशों के चलते कड़ी सतर्कता और सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने पर जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने गांधी मूर्ति पर ही पदयात्रा का समापन कर दिया। जागरण मंच के जिला महामंत्री पंकज वार्ष्णेय ने बताया कि पदयात्रा को पूरे शहर में भ्रमण नहीं कराया गया। सीओ बीएसवीर कुमार ने बताया कि शांति व्यवस्था को देखते हुए अनुमति निरस्त कर दी गई।
वीर शिवाजी के देश धर्म के चरित्र से प्रेरणा ले युवा
कासगंज। हिंदू जागरण मंच ने हिंदू साम्राज्य दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया।नगर में महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर पदयात्रा निकाली।
हिंदू जागरण मंच के जिला महामंत्री डा. पंकज वार्ष्णेय के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिला कार्यालय अशोक नगर से हिंदू वादी नेताओं की टोली सबसे पहले वीर शिवाजी के शोभायान के साथ अंबेडकर मूर्ति पर पहुंची। बाराद्वारी पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस, गांधी मूर्ति पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। सोरेां गेट के हनुमान मंदिर पर पूजा अर्चना की। प्रभु पार्क में में वीर शिवाजी का स्मरण करते हुए उनके देश और धर्म की रक्षा के संकल्प के बारे में वक्ताओं ने जानकारी दी। सेवा भारती के जिलाध्यक्ष प्रोफेसर जेसी गुप्ता, हिंजाम के जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, जिला महामंत्री पंकज वार्ष्णेय ने वीर शिवाजी के बारे में बताया।
विज्ञापन

बीजेपी लोकसभा पालक चंद्रपाल वर्मा ने हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को जागरूक किया। हिंजाम कार्यकर्ताओं ने नगर भ्रमण के लिए पदयात्रा निकाली। जिले के ढोलना, सोरों, सहावर, सिढ़पुरा, पटियाली, गंजडुंडवारा, अमांपुर से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता हिस्सा लेने पहुंचे। संपर्क प्रमुख डोरी लाल, योगेश वार्ष्णेय, वीरांगना वाहिनी जिलाध्यक्ष डा. भारती वार्ष्णेय, महामंत्री अलका मखीजा, युवावाहिनी जिलाध्यक्ष सुखवीर पुंढीर, अरविंद वार्ष्णेय, विनय, नितिन श्रीवास्तव, रजत शर्मा, राहुल वर्मा, कुलदीप शर्मा, रजनी वर्मा, चंद्रभान, जीतेंद्र, मीनू, सतीश, मुकेश, राहुल, विजय, देवेंद्र, अम, विनोद, राहुल मिश्र, विजेंद्र, मोहित सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें