फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की फावड़े से प्रहार कर हत्या

विज्ञापन
पत्नी की फावड़े से प्रहार कर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पटियाली(कासगंज)। दरियावगंज के गांव नगला मोहन में शनिवार रात पति ने चरित्र पर शक होने पर पत्नी के गले पर फावड़े से प्रहार कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया। पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव नगला मोहन निवासी कुंवरपाल शनिवार रात अपनी पत्नी मंजू के साथ छत पर सो रहा था। कुंवरपाल के बच्चे घर में आंगन में सो रहे थे। देर रात कुंवरपाल ने सो रही मंजू के गले पर फावड़ा मारकर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि कुंवरपाल को अपनी पत्नी मंजू के चरित्र पर शक था। वारदात को अंजाम देने के बाद कुंवरपाल छत से नीचे उतरकर आया और उसने अपने 13 वर्षीय बेटे विजय को जगाया। इसके बाद वह घर से चला गया। रविवार सुबह विजय छत पर मां को जगाने गया तो लहूलुहान हालत में देखकर वह चीख पड़ा। चीखपुकार पर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। घटना की जानकारी पर पुलिस भी पहुंच गई। कोतवाली निरीक्षक हरि सिंह और दरियाबगंज चौकी के प्रभारी मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मंजू के बेटे विजयपाल से बातचीत की। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की।
- पत्नी के चरित्र पर शक को लेकर कुंवरपाल ने फावड़े से गर्दन पर प्रहार कर मंजू की हत्या कर दी है। मामले में हत्यारोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पति की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

हरि सिंह, कोतवाली निरीक्षक
विजय कैसे संभालेगा बोझ
पटियाली। मां मंजू की हत्या के बाद से विजय बेहद परेशान है। विजय स्वयं 13 वर्ष का है और उसके तीन बहन भाई छोटे हैं। मां की हत्या हो चुकी है और पिता हत्या का आरोपी है। ऐसी स्थिति मे केवल विजय पर भाई बहनों की देखभाल का जिम्मा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें