फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीओ से की अवैध वसूली की शिकायत

विज्ञापन
police - फोटो : demo
विज्ञापन
फिरोजाबाद। विद्युत विभाग में तैनात मीटर रीडरों का अवैध वसूली का खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। नूरनगर की एक महिला उपभोक्ता ने मीटर द्वारा रुपये मांगने के संबंध में एसडीओ से लिखित शिकायत की है।
विज्ञापन


थाना रामगढ़ के मोहल्ला नूर नगर निवासी पीड़ित महिला रुखसार बेगम ने शिकायत की है कि हमारे घर पर मीटर रीडर ओमवीर रीडिंग लेने आता है। वह सही रीडिंग के नाम पर हर माह 500 रुपये मांग करता है। वह धमकी देता है कि पांच सौ रुपये नहीं दिए तो विद्युत विभाग में छह हजार रुपये का बिल भरना पड़ेगा।

वह भी लोड बढ़ाने की धमकी देता है तो कभी एफआईआर दर्ज कराने की। पीड़ित महिला ने एसडीओ को शिकायती पत्र सौंपते हुए मीटर रीडर ओमवीर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, जिससे उपभोक्ताओं का उत्पीड़न रुक सके। इस संबंध में एसडीओ खालिद अजीज का कहना है कि महिला द्वारा लिखित शिकायत करने पर जांच कराकर दोषी मीटर रीडर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें