फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले भर में चौकन्नी रही पुलिस, पीएसी

विज्ञापन
POLICE
विज्ञापन
एटा।
विज्ञापन

शुक्रवार को शिक्षामित्र और पुलिस प्रशासन के बीच हुए संघर्ष के बाद दूसरे दिन पुलिस प्रशासन पूरी तरह से चौकन्ना रहा। पुलिस अधिकारियों ने बाहरी जिलों से शिक्षामित्र आने की जानकारी पर शहर में जगह-जगह पुलिस और पीएसी बल तैनात किया। वही नामजद 17 शिक्षामित्रों को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। जेल जाने वालों में छह महिला और 11 पुरुष शिक्षामित्र शामिल है।
शनिवार को बाहरी जिलों से आंदोलन के लिए आने वाले शिक्षामित्रों की सूचना पर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए थे। इसे लेकर डेढ सेक्शन पीएसी, तीन एसओ, दस एसआई और तीस सिपाही सहित अन्य पुलिस कर्मियों को शहर में चौराहा, तिराहा, सार्वजनिक स्थल सहित अन्य जगहों पर तैनात किया गया था। इसके साथ ही शहर में सुबह से ही पुलिस का इधर से उधर आना जाना लगा रहा।
विज्ञापन

- जेल जाने वाले शिक्षामित्रों में यह रहे शामिल
कोतवाली नगर प्रभारी ने बताया कि संघर्ष के दिन पकड़े गए शिक्षामित्र अवधेश, अनिल, विजय, शैलेंद्र, रामकिशोर, राष्ट्र दीप, अरुण, मानपाल, रामबहादुर, अतर सिंह, सरोज, गुंजन, आशा, रमा मिश्रा, रेखा,अनुराधा और विजय को कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है। जबकि घटना में शामिल अन्य शिक्षामित्रों की तलाश की जा रही है। घटना की रिपोर्ट कोतवाली नगर प्रभारी पंकज कुमार मिश्रा ने शिक्षामित्रों के खिलाफ दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अलग-अलग जगहों पर रखे गए शिक्षामित्र
एटा। शुक्रवार को हुए पुलिस और शिक्षामित्र संघर्ष के बाद पुलिस प्रशासन प्रदर्शन करने वाले शिक्षामित्रों को पकड़कर पुलिस लाइन ले गई थी। इसके बाद देर शाम पुलिस प्रशासन ने बागवाला, पुलिस लाइन, महिला थाना आदि जगहों पर शिक्षामित्रों को रखा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें