फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटे दहशत में रहे शहर के लोग

विज्ञापन
तीन घंटे दहशत में रहे शहर के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। शिक्षामित्र और पुलिस प्रशासन के बीच पथराव, फायरिंग के बाद उग्र हुई पुलिस ने शिक्षामित्रों को खदेड़ा। साथ ही प्रतिष्ठान बंद कराए। अचानक शहर में अराजकता वाले माहौल को देखकर लोगों में दहशत बन गई। तीन घंटे तक शहर में अफरातफरी का माहौल बना रहा। लोग अपनी दुकानों और घरों में कैद रहे।
विज्ञापन

समायोजन रद्द होने के बाद चल रहा शिक्षामित्रों का आंदोलन शुक्रवार को हिंसक हो गया। पीडब्ल्यूडी विभाग में आए व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री को ज्ञापन सौंपने आए शिक्षामित्रों की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में झड़प हो गई। मामला यही तक नहीं ठहरा और नौबत पथराव तक पहुंच गई। अचानक शुरू हुए पथराव और पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों से बदसलूकी को देख अधिकारी भड़क गए। इसके बाद पुलिस ने शिक्षामित्रों को खदेड़ते हुए उन पर लाठी चार्ज किया। साथ ही पुलिस ने आंशू गैस और रबड बुलेट फायर किए। अचानक शहर के गांधी मार्केट में शुरू हुए बवाल को देख आसपास के दुकानदारों में दहशत फैल गई। भारी संख्या में पुलिस कर्मियों को सड़क पर दौड़ते देख दुकानदारों में खौफ पैदा हो गया और उन्होंने पुलिस के इशारे पर अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। गांधी मार्केट, डाक बगलिया और जिला अस्पताल तक शहर में तीन घंटे खौफजदा माहौल में लोग रहे। बाद में मामला शांत होने पर लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकले।
सदर विधायक को लौटाया
एटा। शिक्षामित्र और पुलिस प्रशासन के बीच हुई घटना की जानकारी होने पर सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड जिला अस्पताल पहुंचे। जहां शिक्षामित्रों ने उसके खिलाफ नारेबाजी करते हुए घटना को अंजाम दिलवाने का नारा लगाते हुए लौटा दिया। शिक्षामित्रों का विरोध देखते हुए सदर विधायक वहां से वापस लौट गए।
विज्ञापन

ये पुलिस कर्मी हुए घायल
एटा। पथराव और मारपीट के दौरान कोतवाली नगर प्रभारी पंकज कुमार मिश्रा, निधौलीकलां प्रभारी आरके सिंह, एसआई अशोक कुमार सिपाही सरिता पथरिया, मीनू कुंतल, अवधेश, नवीन कुमार सहित दस पुलिस कर्मी घायल हो गए।
जिला अस्पताल में भर्ती हुए शिक्षामित्र
एटा। शुक्रवार को हुई घटना के दौरान प्रदर्शन कर रहे शिक्षामित्र भी घायल हो गए। इनमें एसके राजपूत निवासी अवागढ़, गीता निवासी नरौली, हरिओम निवासी जेएलएन डिग्री कालेज के सामने, सतीश निवासी मधूपुरा, लीलावती निवासी गहराना, इंद्रवती निवासी रानी अबंतीवाई नगर, मनोज निवासी नरहरा, ममता निवासी अचलपुर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वाहन में की तोड़फोड़
एटा। शहर के गांधी मार्केट में हुई पुलिस और शिक्षामित्रों के बीच हिंसक घटना के दौरान उपद्रवियों ने वाहनों में भी तोड़फोड़ की। सड़क किनारे खड़ी एक मीडियाकर्मी की बाइक में तोड़फोड़ करते हुए उसे क्षतिग्रस्त कर दिया।
हिरासत में लिए शिक्षामित्र
एटा। पुलिस ने मुख्य मार्गों के साथ ही गलियों में घूमते हुए शिक्षामित्रों को पकड़ा। इसके बाद उन्हें गाड़ियों में बैठाकर पुलिस लाइन में पुलिस हिरासत में रखा गया।
हम सहाब नाम नाए बतइए, वे मारेंगे
एटा। शिक्षामित्रों के आंदोलन में शामिल एक महिला शिक्षामित्र भी हिंसक घटना के दौरान सिर में चोट लगने से घायल हो गई। घायल होकर जिला अस्पताल पहुंची। महिला शिक्षामित्र से उसका नाम पता पूछा गया तो उसने आंख से आंशू झलकाते हुए बताया कि हम साहब नाम नाए बताइए। हमारे वे हमें मारेंगे। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि महिला शिक्षामित्र आंदोलन बिना घरवालों की मर्जी से प्रतिभाग करने आई थी।
शस्त्र दुकान का शीशा टूटा
एटा। पथराव और मारपीट के दौरान विधान परिषद सभापति रमेश बाबू यादव एमएलसी के भाई की शस्त्र की दुकान में लगे शीशे भी टूट गए। इससे दुकान में काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें