फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू वार्ड में 19 संग्दिधों का चल रहा इलाज, पांच डिस्चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज के डेंगू वार्ड में भर्ती मरीजों में एक में भी डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है। पांच मरीज ठीक हो गए घर भेज दिए हैं। छह नए संदिग्ध मरीज भर्ती हुए हैं। अब यहां कुल 19 संदिग्ध मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि मेडिसिन के डेंगू वार्ड में नौ संदिग्ध मरीजों का इलाज चल रहा है। फिरोजाबाद के छह मरीज हैं। एक मरीज की हालत ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया है। बाल रोग विभाग के डेंगू वार्ड में 10 बच्चों का इलाज चल रहा है। इनमें उल्टी, लिवर में सूजन जैसी परेशानी भी मिल रही है। भर्ती मरीजों में फिरोजाबाद के सात बच्चे हैं। चार बच्चे ठीक हो गए हैं, इनको डिस्चार्ज कर दिया है। राहत की बात है कि बीते दो दिन से एसएन में भर्ती किसी भी मरीज में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें