फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल-खेल में तीनों बच्चे ट्रेन में बैठकर फरीदाबाद पहुंच गए

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। घर से खेलने की कहकर निकले तीन बच्चे ट्रेन में सवारी करने के लिए चढ़े और फरीदाबाद पहुंच गए। यहां टीटीई ने इन्हें पकड़ लिया और जानकारी करने के बाद दूसरी ट्रेन से वापस मथुरा को भेज दिया।
विज्ञापन


कोतवाली के रामदास का बाड़ा निवासी राकेश कुमार शर्मा का 10 साल का बेटा पंकज, पिंकू गोस्वामी का 10 साल का बेटा कान्हा और चंद्रपाल का 13 साल का बेटा बाबू बुधवार की शाम खेलने के कहकर घर से निकले, फिर घर नहीं लौटे। शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने तीनों का जमुनापार क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया।

कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि खेल-खेल में तीनों बच्चे मथुरा रेलवे स्टेशन से ट्रेन में बैठकर फरीदाबाद पहुंच गए। बिना टिकट टीटीई ने तीनों को पकड़ लिया था। तीनों को टीटीई ने मथुरा की ट्रेन में बैठाकर भेज दिया। तीनों मथुरा तो आ गए, पर डांट के चलते घर जाने से कतराते रहे। तीनों को जमुनापार क्षेत्र में चहलकदमी करते हुए बरामद कर लिया गया है। तीनों के परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें