फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन मांगा तो दी बदनाम करने की दी धमकी

विज्ञापन
girl rape
विज्ञापन
कासगंज। शहर की एक फाइनेंस कंपनी के संचालक ने अपने यहां काम करने वाली एक युवती के वेतन मांगने पर बदनाम करने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शहर की लवकुश नगर में संचालित एक फाइनेंस कंपनी में शहर की एक बस्ती की युवती ने नौकरी के लिए आवेदन किया। संचालक ने नौकरी देने से पहले उसके नाम से फर्जी एफडी करा ली। इसके बाद जब उसे नौकरी दी तो युवती नौकरी का महीना पूरा होने के बाद वेतन मांगा। पहले तो संचालक वेतन देने के लिए टालमटोल करता रहा, लेकिन युवती ने जब संचालक पर अपने वेतन के लिए दबाव बनाया तो उसने युवती को व्हाटसएप नंबर पर संदेश भेजकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। साथ ही धमकी दी कि यादि वेतन मांगा तो वह उसे बदनाम कर देगा। और उसे जान से मार देगा। युवती ने संचालक की यह बात अपने परिवारीजनों को बताई। युवती के पिता ने संचालक शशिकांत के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पिता ने संचालक के खिलाफ पुलिस को मामले की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें