फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मूतवी-इलाहाबाद ट्रेन का एसी खराब, यात्रियों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मूतवी-इलाहाबाद ट्रेन का एसी खराब, यात्रियों का हंगामा
विज्ञापन

टूंडला भीषण गर्मी में जम्मूतवी-इलाहाबाद स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन का एसी खराब होने पर यात्रियों ने स्टेशन पर हंगामा किया। इसके चलते ट्रेन काफी देर तक प्लेटफार्म पर खड़ी रही। बाद में एसी ठीक कराने के बाद ही ट्रेन को आगे बढ़ाया जा सका।

शाम 5.40 बजे जम्मूतवी से इलाहाबाद की तरफ जा रही जम्मूतवी-इलाहाबाद स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन जैसे ही टूंडला रेलवे स्टेशन पर पहुंची, वैसे ही एसी कोच से उतर कर यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। यात्रियों का हंगामा देख आरपीएफ और जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे। यात्रियों को आरोप था कि एसी का किराया देने के बाद भी उनके कोच में एसी बंद पड़े हैं। अलीगढ़ से पहले सेइसकी शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


तत्काल ही तकनीकी विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर कोच के एसी को ठीक किया। इसके बाद ही ट्रेन को आगे बढ़ाया जा सका। इस दौरान ट्रेन करीब 40 मिनट तक खड़ी रही।
विज्ञापन


अज्ञात ट्रेन की चपेट में युवक की मौत
बिहार के जिला मधेपुरा थाना श्रीनगर के आजादपुर निवासी रंजीत कुमार शाह(25) दिल्ली से बिहार जा रहा था। हिरनगांव स्टेशन के करीब ट्रेन के रुकने पर रंजीत ट्रेन से उतरकर नीचे खड़ा हो गया था। इसी दौरान दूसरी ही लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव पड़े होने की सूचना पर जीआरपी की टीम मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें