फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका की नहीं तैयारी, गर्मी में संक्रामक रोग पड़ सकता है भारी

विज्ञापन
पालिका
विज्ञापन
मैनपुरी। गर्मी की शुरुआत के साथ ही संक्रामक रोग पैर पसारने लगा है। संक्रामक रोगियों की संख्या बढ़ने के पीछे मोहल्लों में फैली गंदगी, जलभराव भी बड़ा कारण है। पालिका क्षेत्र में कई मोहल्लों में गंदगी के ढेर लगे हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर चलाए गए सफाई अभियान के दौरान भी इन मोहल्लों पर नगर पालिका ने ध्यान नहीं दिया। हाल यही रहा तो आने वाले दिनों में यहां मरीजों की संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन


गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। संक्रामक मरीजों की भीड़ जिला अस्पताल में बढ़ने लगी है, लेकिन नगर पालिका प्रशासन गर्मियों में गंदगी से फैलने वाली बीमारियों के प्रति सजग नहीं है। नगर के दो चार वार्ड छोड़ दें तो शेष वार्डों में हर जगह गंदगी और जलभराव जैसे हालात देखने को मिल रहे हैं। नगर पालिका प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा हुआ है। नगर पालिका प्रशासन केवल सड़कों पर तो सफाई कर रहा है, लेकिन गली मोहल्लों में जहां घनी बस्ती है वहां गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। ये गंदगी आम आदमी नहीं बल्कि दबंग लोग कर रहे हैं। जो अपने घरों में जानवर पालते हैं। जानवरों को गलियों में ही बांधा जा रहा है। और सड़क तथा पार्कों में गोबर व कूड़ा जा रहा है। जो कभी भी लोगों को बीमारियों की चपेट में ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें