फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करियर गाइडेंस में लोधी समाज के नौजवानों का किया मार्गदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। लोधी क्षत्रिय इंप्लाइज एसोसिएशन के तत्वावधान में नगर के आगरा बाईपास रोड स्थित एमएल गार्डन में करियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें 300 से अधिक छात्र-छात्राओं का सिविल सेवा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मार्गदर्शन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डिप्टी कमिश्नर दिल्ली अमरपाल सिंह लोधी ने महारानी अबंतीबाई, स्वामी ब्रह्मानंद लोधी व शहीद गुलाब सिंह लोधी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया।
विज्ञापन


गाइडेंस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अमरपाल सिंह लोधी ने कहा कि यदि छात्र-छात्राएं अपने जीवन के लक्ष्य को निर्धारित कर शिक्षण कार्य करें तो कोई भी नौकरी पाने से वंचित नहीं रह सकता है। इंजीनियर विनोद राजपूत ने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर सफलता हासिल करने के तरीकों को समझाया। इंजीनियर एके सिंह ने कहा कि छात्र-छात्राओं को अपनी पढ़ाई के लिए रिश्तेदारी में जाना और कार्यक्रम में भागेदारी लेना कम करना पड़ेगा। आईएएस और पीसीएस की तैयारी 14 से 15 घंटे के अध्ययन से ही की जा सकती है। इंजीनियर राजेंद्र सिंह ने छात्र-छात्राओं को समय सारणी तैयार कर अध्ययन करने की जानकारी दी।

यशपाल सिंह अपर मुख्य न्यायिक अधिकारी मथुरा ने कानून के क्षेत्र में बेहतर नौकरियां हासिल करने की जानकारी दी। डीआईओएस मैनपुरी गंगा सिंह राजपूत ने बेहतर शिक्षा के लिए अपने अनुभव बांटे। कासगंज की जिलाध्यक्ष मिथलेश कुमारी, फिरोजाबाद के जितेंद्र सिंह, उरई से सुशील राजपूत, मुनेश कुमार, डा. विश्वनाथ सिंह आदि ने अपने विचार रखे। संयोजक देवेश राजपूत ने अतिथियों को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर हृदेश राजपूत, डा. चंद्रेश राजपूत, डा. शील कुमारी, श्रीदेवी राजपूत, कमल वर्मा, अहिवरन सिंह राजपूत, नीटू राजपूत, आरसी वर्मा, अमित राजपूत, अरविंद राजपूत आदि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. केवी वर्मा ने तथा संचालन अनिल वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें