फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति कैंडल मार्च रोका तो पुलिस से झड़प

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। आईसीडीएस निदेशक की टिप्पणी के विरोध में बिना अनुमति आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क से गुरूवार को कैंडल मार्च निकालने तैयारी कर दी। कैंडल मार्च को पुलिस प्रशासन ने गांधी पार्क पर रोका तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की पुलिसकर्मियों से नोकझोंक हो गई। ऐसे में कार्यक र्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन पुलिस अधिकारियों को सौंपा।
विज्ञापन


विगत दिनों आईसीडीएस निदेशक राजेंद्र सिंह पर विभिन्न मांगों के लिए संघर्षरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर टिप्पणी करने का आरोप लगा था। इसके चलते प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में रोष है। प्रांतीय नेतृत्व के आहवान पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को गांधी पार्क से लेकर सुभाष तिराहा तक कैंडल मार्च निकालने की घोषणा की थी।

पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत गांधी पार्क में एकत्रित दर्जनों कार्यकर्ता जैसे ही कैंडल मार्च लेकर निकलीं तो एसओ उत्तर और दक्षिण ने बिना अनुमति कैंडल मार्च निकालने की कह कर रोका तो नोकझोंक हो गई। पुलिस अफसरों के समझाने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मौके पर मौजूद गुप्तचर इकाई के अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम एक सूत्री ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


ज्ञापन में आईसीडीएस निदेशक राजेंद्र सिंह को तत्काल बर्खास्त कर बकाया मानदेय भुगतान की मांग की गई। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष आसमां कुलश्रेष्ठ, कमलेश वर्मा, विमलेश, साधना, मंगेश देवी, सुनीता जैन, मीरा देवी, प्रतिमा पचौरी, सुनीता देवी, बीना देवी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें