मैनपुरी। आदर्श शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक जनयुग नगर आगरा रोड पर सोमवार को हुई। बैठक में 17 से 19 अगस्त तक तिकोनिया पार्क में धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।
ब्लाक अध्यक्ष विनीत प्रताप सिंह ने कहा के 17 से 19 अगस्त तक जिला मुख्यालय स्थिति तिकोनिया पार्क में संयुक्त स्तरीय संगठनों के साथ मिलकर विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष शुभम शक्ति भदौरिया ने कहा कि जनपद के सभी शिक्षामित्र 17 अगस्त को सुबह नौ बजे से तिकोनिया पार्क कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कहा कि जब तक उप्र सरकार हमारी जायज मांगों को नहीं मानती है। जब तक जिला से लेकर लखनऊ और दिल्ली तक व्यापक धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
जिला संगठनमंत्री अनुराग मिश्र ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने संगठन को 15 दिन में समस्या की समाधान करने का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक कोई समर्थक कदम नहीं उठाया गया है।