फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाणिज्य कर विभाग की टीम ने पकड़े चार ट्रक

विज्ञापन
पकड़े ट्रक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मैनपुरी/दन्नाहार। वाणिज्य कर विभाग की टीम ने बुधवार को कई स्थानों पर अभियान चलाकर एक दर्जन वाहन पकड़े। तीन वाहनों में लदे माल मालिकों से 2.50 लाख रुपया जुर्माना वसूला। दन्नाहार क्षेत्र में रूट बदलकर जा रहे एल्यूमिनियम से लदे चार ट्रकों को पकड़ लिया। माल की कीमत एक करोड़ रुपया आंकी गई है।
विज्ञापन


वाणिज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त सचल दल विजय सिंह विसेन, सीटीओ भंवर सिंह यादव ने टीम के साथ जिले भर में छापामारी की। कोतवाली क्षेत्र में चार वाहन पकड़े। गिट्टी लदे ट्रक से 12000 रुपया, सीमेंट लदे ट्रक से 102300 रुपया, कागज लदे ट्रक से 16000 रुपया, परचून लदे ट्रक से 150000 रुपया जुर्माना वसूल किया। बिछवां थाने में चार तथा वाणिज्य कर कार्यालय में चार वाहन खड़े कराए। ट्रक में लदे माल के मालिकों को अभिलेखों सहित कार्यालय में अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया है।

वाणिज्य कर टीम ने दन्नाहार क्षेत्र में एल्यूमिनियम की सिल्लियों से लदे चार ट्रकों को पकड़ लिया। जिनकी कीमत लगभग एक करोड़ रुपये आंकी गई है। ट्रक चालक माल के संबंध में अधूरे कागजात ही दिखा सके। अभिलेखों के अनुसार ट्रकों को झारखंड से हरियाणा जाना था। जिसके लिए एनएच 2 तथा जीटी रोड का मार्ग निर्धारित किया गया था, लेकिन चारों ट्रक दन्नाहार क्षेत्र में मैनपुरी-घिरोर रोड पर जाते मिले। ट्रकों को दन्नाहार थाने में खड़ा कराया गया है। वाहन चालकों से पूरे अभिलेख लेकर आने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें