एटा। ग्राम पंचायतों में होने वाले काम की ठेकेदारी करने वाले व्यक्ति से अपाचे सवार बदमाशों ने बीस हजार रुपये की नकदी और बाइक लूट ली। घटना की जानकारी पाकर सकरौली पुलिस के साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गए थे।
थाना निधौलीकलां क्षेत्र के गांव बिचपुरी निवासी अवनीश पुत्र रुस्तम सिंह ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्य की ठेकेदारी करने का काम करता है। शाम को वह बाइक पर सवार होकर सकरौली जलेसर थाना के बार्डर समीप से गुजर रहा था। उसी समय अपाचे सवार बदमाशों ने उसकी बाइक में पैर मारकर गिरा दी। इसके बाद बदमाशों ने उसके साथ धक्का मुक्की और मारपीट करते हुए जेब में रखी 20 हजार रुपये की नकदी और बाइक लूट ली। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक में फर्राटा लगाते हुए मौके से फरार हो गए। मामले की जानकारी पीड़ित ने पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद सकरौली पुलिस और एएसपी संजय कुमार मौके पर पहुंच गए। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बदमाशों को पकडने के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।