फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुर्जर समाज न दहेज लेगा और न देगा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद। फतेहपुर बाग में रविवार को आयोजित गुर्जर समाज की महापंचायत में सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने का संकल्प लिया। शराब, दहेज बंदी करने का फैसला लिया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश देने के साथ ही यह पंचायत खत्म हो गई। फिरोजाबाद के साथ ही आगरा, राजस्थान एवं मध्य प्रदेश से कई लोग पहुंचे।

फतेहपुर का बाग प्रांगण में कृपालु महाराज, बालकदास महाराज के सानिध्य में हुई महापंचायत में फिरोजाबाद के 34 गांवों के गुर्जर समाज के ही ग्रामीण शामिल हुए। पूर्व मंत्री राम सकल गुर्जर ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों के कारण ये समाज आगे नहीं बढ़ सका है।
विज्ञापन


शराब बंदी के साथ दहेज लेने, देना दोनों ही बंद करने का संकल्प सभी को दिलाया। निर्णय लिया कि यदि कोई शराब पीएगा या फिर दहेज लेगा तो समिति उससे 11 हजार रुपया दंड वसूलेगी। दोबारा गलती करने पर सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा।

बिलेहना के पूर्व प्रधान रामपत सिंह ने कहा कि समाज को एकता के सूत्र में बांधने के साथ कुरीतियों से दूर रहना होगा। प्रेमपुर निवासी रामधन सिंह फौजी ने कहा दहेज रूपी कुरीति को खत्म करना होगा। मुरैना से आए डा. योगेंद्र सिंह ने कहा कि शराब बंदी लागू कराने के लिए काफी प्रयास किया।
विज्ञापन



संचालन सुल्तान सिंह गुर्जर और अजयपाल सिंह ने किया। महापंचायत में पुरुषोत्तम सिंह गुर्जर, रामेश्वर दयाल, महीपत सिंह, अनार सिंह गुर्जर, रामौतार सिंह गुर्जर, रवींद्र सिंह, सतेंद्र सिंह, सुरेंद्रपाल सिंह, भंवर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें