फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्रिस्तान पर कब्जे का आरोप, एसडीएम ने हटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जसराना। कस्बा पाढ़म में जमीन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। जहां एक पक्ष जमीन को अपनी बता रहा है वहीं दूसरा पक्ष जमीन को कब्रिस्तान की बताकर अवैध कब्जा करने की बात कर रहा है। अवैध कब्जे की शिकायत पर पहुंचे एसडीएम ने निर्माण कार्य को हटवा दिया।

कस्बा पाढ़म में राजाराम और उनके सहयोगियों ने जमीन पर नींव लगाने का प्रयास किया। वहीं निसार, पप्पू, भूरे, नजीर, सुजीव, मुकीम, अख्तर, सप्पी आदि ने जमीन पर कब्रिस्तान होने की बात कही। इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।
विज्ञापन


निसार ने कब्रिस्तान पर कब्जा करने की शिकायत एसडीएम से की तो एसडीएम मोहम्मद रिजवान मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य को हटवा दिया। उन्होंने कहा कि जमीन पर लोगों की कब्र हैं। वहीं दूसरे पक्ष के फूलन सिंह ने कहा कि एसडीएम के निर्देश पर लेखपाल ने जमीन की नापतोल की थी।
विज्ञापन


लेखपाल नापतोल के आधार पर ही निर्माण करा रहे थे लेकिन लोगों ने उनकी ईंटों को कुएं में डाल दिया है। एसडीएम मोहम्मद रिजवान ने कहा कि शिकायत पर गए थे कब्रिस्तान की भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण को रुकवाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें