फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार पलटी, मां-बेटा समेत तीन लोगों की मौत

विज्ञापन
दुर्घटना के बाद गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार अर्टिका कार चालक को झपकी आने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसमें एक ही परिवार के मां-बेटा समेत तीन लोगों मौत हो गई, जबकि दो बेटी और दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

हरियाणा के झज्जर से यह परिवार कार द्वारा बेटियों को छोड़ने लखनऊ जा रहा था। पुलिस ने घायलों को सैफई अस्पताल भिजवाया है। हरियाणा के झज्जर जिले के थाना क्षेत्र बहादुरगढ़ अंतर्गत यशोदानगर निवासी धर्मवीर भाई कृष्णचंद्र साथ रहते हैं। उनकी बेटी श्वेता व स्वीटी लखनऊ में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं।
विज्ञापन


दीपावली पर दोनों बेटीं घर पर आई हुई थीं। रविवार शाम परिवार बेटियों को छोड़ने अर्टिगा कार से लखनऊ जा रहा था। गाड़ी संदीप चला रहा था।

सोमवार अल सुबह करीब साढ़े तीन बजे जब उनकी गाड़ ीआगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार से जा रही थी, तभी नगला खंगर क्षेत्र के भदान के पास अचानक संदीप को झपकी आ गई और कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई।

पुलिस ने बताया कि हादसे में निर्मला पत्नी कृष्णचंद्र दलाल, संदीप पुत्र कृष्णचंद्र और संजीव पुत्र धर्मवीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि श्वेता पुत्री धर्मवीर, इंदुवाला पत्नी धर्मवीर और स्वीटी पुत्री कृष्णचंद्र दलाल घायल हो गए।

एक्सप्रेस वे पेट्रोलिंग टीम में तैनात भूतपूर्व सैनिकों ने सभी घायलों और शवों को गाड़ी से निकलवाया और सैफई अस्पताल भेजने में सहयोग किया। सूचना पर अन्य परिजन भी सैफई पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


प्रभारी थानाध्यक्ष दीपक चंद्र दीक्षित ने बताया कि प्रार्थना पत्र पर पोस्टमार्टम के बाद तीनों शव परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिए हैं। घायलों का सैफई में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें