फरिहा (फिरोजाबाद)। थाना फरिहा के गांव रखावली में आलू की बुबाई कराने जा रहे युवक का पैर फिसलने से 25 फीट गहरी बोरिंग में गिर गया। जानकारी पर ग्रामीण पहुंचे दौड़ पड़े। उसको बाहर निकाल लिया। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई थी।
रखावली निवासी विशाल कुमार (28) पुत्र महेशचंद्र चक रविवार को खेतों में आलू की बुबाई के बाद घर लौट रहा था। करीब छह बजे रोड किनारे ओमप्रकाश के खेत में लगे ट्यूबवैल के बोरिंग के किनारे से निकलने के दौरान उसका पैर फिसल गया। वह 25 फीट गहरे कुंए में गिर गया। युवक के गिरने की जानकारी पर ग्रामीण एकत्रित हो गए।
ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाल लिया। ग्राम प्रधान शशिवीर सिंह चक ने कहा कि पैर फिसलने के कारण विशाल बोरिंग में गिर गया था। ग्रामीणों की मदद से उसको बाहर निकाल लिया है। कोई चोट नहीं आई है। वहीं थानाध्यक्ष फरिहा सर्वेश कुमार ने कहा कि बोरिंग में गिरे युवक को तत्काल ही ग्रामीणों ने निकाल लिया था। गांव में ही उसका उपचार करा लिया है।