फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलपीजी कैप्सूल से गैस लीक होने पर मची अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। गुजरात से बरेली के लिए चले एलपीजी गैस के कैप्सूल की छत पर लगा वाल्व लीक होने से थाना जमुनापार के अजय नगर में अफरातफरी मच गई। जमुनापार पुलिस ने मथुरा-बलदेव मार्ग पर वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया और तुरंत रिफाइनरी प्रशासन को सूचना दी। रिफाइनरी टीम ने मौके पर जाकर वाल्व बंद दिया, तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


गुजरात निवासी तेजराम गुजरात रिफाइनरी से शुक्रवार को एलपीजी से भरा कैप्सूल लेकर बरेली के लिए चला था। शनिवार की सायं चार बजे एलपीजी का कैप्सूल थाना जमुनापार के अजय नगर पर पहुंचा तो उसमें से गैस लीक होने लगी। कैप्सूल की छत पर लगे वाल्व से गैस लीकेज होते ही चालक ने गाड़ी रोक दी।

सूचना देने पर जमुनापार पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद तुरंत मथुरा-बलदेव मार्ग पर वाहनों को रोक कर रिफाइनरी प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई। आनन-फानन में रिफाइनरी की सेफ्टी टीम मौके पर पहुंची और आधे घंटे की मशक्कत के बाद कैप्सूल की छत पर लगे वाल्व का लीकेज बंद किया। इसके बाद वाहनों को रवाना किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें