फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक नियुक्ति में फर्जीवाड़े का मास्टर माइंड लिपिक निलंबित

विज्ञापन
डैमो - फोटो : डैमो
विज्ञापन
मथुरा। शिक्षक भर्ती के फर्जीवाड़े का मास्टर माइंड बीएसए आफिस के लिपिक महेश शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। यह दंडात्मक कार्रवाई डायट प्राचार्य के आदेश पर बीएसए ने की है। हालांकि इस फर्जीवाड़े के गिरोह में अभी कई और नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


जनपद में 216 शिक्षकों की नियुक्तियों में फर्जीवाड़े में डायट प्राचार्य डॉ. मुकेश अग्रवाल के आदेश पर बीएसए संजीव कुमार सिंह नेे संबंधित लिपिक महेश शर्मा को निलंबित कर दिया है। इसमें बड़ा आरोप अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत प्रमाण पत्रों के भिन्न विवरण अंकित कर काउंसलिंग सूची तैयार करते हुए समिति को अनुमोदन के लिए प्रस्तुत की।

साथ ही गैर जनपदों के अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी करा दिए। इससे पहले इसे शिक्षकों के फर्जी स्थानांतरण आदेश तैयार करने के मामले में भी निलंबित किया जा चुका है। बताते हैं निलंबित लिपिक बड़ी संपत्ति का मालिक है।
विज्ञापन


इधर, लिपिक पर कार्रवाई के बाद फर्जीवाड़े में शामिल गिरोह के और सदस्य सक्रिय हो गए हैं। शिक्षकों की जांच को रुकवाने तथा संबंधित बोर्ड और विश्वविद्यालयों में उसे प्रभावहीन करने की कोशिश की जा रही हैं। इस गिरोह में गांव कारब के दो लोग और फरह क्षेत्र का भी व्यक्ति शामिल बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें