फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजली चोरी रोकने के लए लगेंगे हाईटेक मीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहरी खंड ने बिजली चोरी रोकने के लिए नई पहल की है। अब शहर के हर ट्रांसफार्मर पर हाईटेक मीटर लगेंगे। जो ट्रांसफार्मर को मिलने वाली बिजली की पूरी जानकारी इकट्ठा करेंगे। साथ ही इन पर लगे मॉडम विभाग को ऑनलाइन अपडेट भी करेंगे।
विज्ञापन


तीस प्रतिशत से ज्यादा लाइन लॉस विभाग के लिए सिरदर्द बन रहा है। शासन की चेतावनी के बाद भी बिजली चोरी पर अंकुश नहीं लग पा रहा। ऐसे में विभाग ने ट्रांसफार्मर वार बिजली चोरी पकड़ने का लक्ष्य रखा है। अभियान का शुभारंभ सर्वाधिक क्षमता वाले कटरा मोहल्ला के 630 केवीए ट्रांसफार्मर को पायलट प्रोजेक्ट मानकर किया है। इस ट्रांसफार्मर से साढ़े चार सौ से अधिक उपभोक्ताओं को आपूर्ति हो रही है।

शहरी खंड में विभिन्न क्षमताओं के 382 ट्रांसफारमर लगे हैं। ट्रांसफार्मर पर लगाए गए डीएलएमएस मीटर्स एवं इन पर लगे मॉडम मीटर रीडिंग को अपडेट करेंगे। जिन्हें अधिकारी अपने मोबाइल पर भी देख सकेंगे।
विज्ञापन


टीमें उपभेाक्ताओं के द्वार पहुंच रहीं
एसडीओ विजय शंकर सिंह एवं योगेश कुमार के अनुसार पायलट प्रोजेक्ट ट्रांसफार्मर पर कार्य शुरू करने से पूर्व अवर अभियंता की टीम द्वार द्वार पहुंचकर उपभोक्ताओं के मीटर, लोड आदि की जांच कर रही हैं। वहीं शिकायतों को भी दूर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें