फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमायूंपुर में दो महीने से आ रहा दूषित पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सर्दी के मौसम में शहर की जनता दूषित पेयजल की आपूर्ति से परेशान है। हिमायूंपुर में दो माह से दूषित पानी आ रहा है। कई बार शिकायत करने पर समस्या का आजतक निदान नहीं हो सका।
विज्ञापन


नगर निगम प्रशासन जनता को स्वच्छ पानी मुहैया नहीं करा पा रहा। हिमायूंपुर क्षेत्र में पेयजल टंकी से पानी की आपूर्ति होती है, लेकिन पाइप लाइन लीकेज होने से पिछले दो माह से क्षेत्र में दूषित पानी आ रहा है। पाइप लाइन से आने वाला झागदार एवं दुर्गंध युक्त होता है। इसके चलते किसी कार्य में प्रयोग नहीं किया जा सकता। इधर चुनाव होने के बाद पार्षद सक्रिय हो गए हैं। जनता को नगर निगम तक पहुंचाने और उनका निदान कराने को शिकायत कर रहे हैं।

वार्ड नंबर 32 हिमायूंपुर द्वितीय के पार्षद अशोक कुमार राठौर ने क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति के संबंध में नगर निगम और जलकल विभाग में कई बार शिकायतें की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। गुरुवार को पार्षद ने नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार से मिलकर दूषित पेयजल आपूर्ति होने के संबंध में शिकायत की। नगर आयुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जलकल विभाग के अवर अभियंता को समस्या का निदान कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें