फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंटीनेंस के नाम पर काटी जा रही अस्पताल की बिजली

विज्ञापन
electricity demo pic
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बाईपास स्थित एसएन बिजलीघर पर शनिवार को मेंटीनेंस कार्य के नाम साढे़ तीन घंटे बिजली काटी गई। बिजली कटने से भीषण गर्मी और उमस से लोगों का हाल बेहाल हो गया।
विज्ञापन


एसएन बिजलीघर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह रामभरोसे हो गई है। विभागीय अफसरों की लापरवाही से उपभोक्ताओं को हर रोज मेंटीनेस के नाम पर घंटों बिजली काटी जा रही है। बिजलीघर पर आए दिन होने वाले फाल्ट, कभी उपकरण फुंकने तो कभी केबल जलने के कारण बिजली व्यवस्था घंटों में प्रभावित होती है।

एसएन बिजलीघर के यार्ड में मेंटीनेंस कार्य कराने के लिए सुबह आठ बजे से शटडाउन लया गया। सुबह से बिजली जाने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। साढ़े तीन घंटे बिजली नहीं आने से लोगों ने विभागीय अफसरों के फोन खटखटाए गए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। करीब 11.30 बजे शटडाउन वापस होने पर सप्लाई सुचारू हो सकी। इधर गांधीपार्क क्षेत्र से जुड़े क्षेत्रों में दिन में सप्लाई बंद होने से सरकारी, प्राइवेट कार्यालयों में कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें