फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: एसएन मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के 17 मरीज भर्ती, एक की निकालनी पड़ी आंख, 12 गंभीर

Sat, 22 May 2021 08:28 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

एसएन मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के एक मरीज की आंख ऑपरेशन से निकालनी पड़ी है, जबकि एक मरीज का ऑपरेशन शहर के निजी अस्पताल में हुआ है। 
 
विज्ञापन
ब्लैक फंगस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शनिवार शाम साढ़े सात बजे तक 17 मरीज भर्ती हो चुके थे। इसमें से 12 मरीज गंभीर हालात में हैं। आगरा के अलावा आसपास के जिलों से ब्लैक फंगस के मरीज गंभीर अवस्था में पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को शाम तक महज सात मरीज भर्ती थे। 24 घंटे में दस और मरीज बढ़ गए। ब्लैक फंगस के मरीजों को देख रहे ईएनटी (कान, नाक, गला) रोग के विशेषज्ञ डॉ. अखिल प्रताप ने बताया कि मथुरा और ग्वालियर के मरीज भी भर्ती हुए हैं। इसमें से अधिकतर मरीज ऐसे हैं, जिनका बाहर किसी निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मरीज की दशा खराब होने के बाद उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में लगाया गया है। 12 मरीज गंभीर हैं। इसमें से पांच की दशा अधिक खराब है। 

दो मरीज ऑपरेशन के बाद लाए गए 
एसएन मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के दो मरीजों को ऑपरेशन कराने के बाद भर्ती कराया गया है। इसमें से तो एक की आंख तक निकाली जा चुकी है। यह ग्वालियर की रहने वाली महिला है। वहीं, दूसरा मरीज पुरुष है, उसका शहर के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन किया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी मुश्किल से ऑपरेशन के लिए तैयार हुआ मरीज
डॉ. अखिल प्रताप ने बताया कि पहले से भर्ती एक मरीज का शनिवार को ऑपरेशन होना था। उसके घरवाले तैयार नहीं हुए। ऑपरेशन कराने से मना कर दिया। शाम को पांच बजे ऑपरेशन कराने के लिए तैयार हो गए, रविवार को मरीज का ऑपरेशन किया जाएगा। 

ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए बेड बढ़ाकर 100 किए जाएंगे
एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला का कहना है कि ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए दो-तीन दिन में बेड की संख्या बढ़ाकर 100 कर दी जाएगी। जिस तेजी से मरीज बढ़ रहे हैं, उसको देखते हुए पहले से तैयारी की जा रही है। इस समय मेडिकल कॉलेज में करीब 50 बेड की व्यवस्था है, बाल रोग विभाग में 50 बेड की व्यवस्था और की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें