फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्से में सिर्फ राख बची: एक चिंगारी से जल गई मेहनत... और अरमान; 21 बीघा गेहूं की फसल जली

Sat, 20 Apr 2024 07:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

किसान के हिस्से में सिर्फ राख बची। इसे देखकर पीड़ितों ने माथा पकड़ लिया। एक चिंगारी से मेहनत और अरमान दोनों जल गए। कुल 21 बीघा गेहूं की फसल जल गई। 
विज्ञापन
आग लगने से जली गेहूं की फसल (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आग से 21 बीघा गेहूं की फसल जल गई। आग लगने की खबर पर ग्रामीण भागकर पहुंचे। उन्होंने समर्सिबल, नलकूप आदि से पानी लाकर आगर बुझाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन


घटना औंछा थाना क्षेत्र के बल्लमपुर गांव की है। गांव में शनिवार की दोपहर 12 बजे अचानक एक खेत में आग लग गई। गांव के ही कृष्णवीर की गेहूं की फसल जलने लगी। तेज हवा के कारण आग ने जोर पकड़ लिया। इससे आग आसपास के खेतों में भी तेजी से फैल गई। 

पास में अंतपुर के रहने वाले शिवरतन और कप्तान सिंह के खेतों का भी गेहूं जलने लगा। खेतों में लगी आग देखकर जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक कृष्णवीर की सात बीघा, कप्तान सिंह की आठ बीघा, शिवरतन की दो बीघा फसल जल गई।
विज्ञापन


दूसरी घटना बेवर थाना क्षेत्र के सकत बेवर गांव की है। यहां के रहने वाले अरुणेश कुमार सिंह के खेत में शनिवार की सुबह आग लग गई। आग देख ग्रामीणों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। दमकल के पहुंचने तक ग्रामीणों ने आग को बुझा लिया। तब तक अरुणेश की चार बीघा गेहूं की फसल जल गई। पीड़ितों ने डीएम से आर्थिक मदद दिलाने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें