फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरोहितों ने तुलसी की पत्नी रत्नावली के आवास पर किया मौन धरना

विज्ञापन
पुरोहितों ने तुलसी की पत्नी रत्नावली के आवास पर किया मौन धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोरों (कासगंज)। प्रदेश सरकार पर तीर्थ नगरी की उपेक्षा का आरोप लगाकर पुरोहित आंदोलन की राह पर हैं। युवाओं और तीर्थ पुरोहितों ने सोमवार को तुलसीदास जी की पत्नी रत्नावली के आवास पर मौन धरना दिया और वृहद आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के बजट में राजापुर को तुलसी पीठ दिए जाने की घोषणा के बाद सोरों के बाशिंदे गुस्से में हैं। तीर्थ पुरोहित आंदोलन की राह पर हैं। पुरोहितों के आंदोलन को विभिन्न राजनीतिक, धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं का समर्थन मिल रहा है। मुस्लिम समुदाय भी पुरोहित के साथ आंदोलन की राह पर हैं। सिर्फ एक ही मांग है कि तुलसीदास का हक सोरों से नहीं छीना जाए।
मौन व्रत पर बैठे ओपी शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार तीर्थनगरी के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। सपा नेता महारानी गुुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार का सोरों तीर्थ की उपेक्षा की है। हिंदू सेवादल नेता अनीता उपाध्याय ने कहा कि हमारी शांति को हमारी कमजोरी समझने की राज्य सरकार भूल न करें। पुरोहितों ने हुंकार भरी है कि शीघ्र ही मांग पूरी न हुई तो आंदोलन को गति दी जाएगी। अनीता उपाध्याय, रजनी वार्ष्णेय, सविता गुुप्ता, भूपेश शर्मा, लोकेश पचौरी, मनीष पंडा, मोहित चौबे, सीटू तिवारी, रामलखन, अभय मिश्रा, कपिल पंडित, मनोज उपाध्याय, सचिन दुुबे, रामू महेरे, गंगाबल्लभ, माथ्ुुार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें